गत 15 सितंबर को इस्राईल और यूएई में संबंध स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर के बाद मंगलवार को पहली बार यूएई का एक प्रतिनिधिमंडल इस्राईल पहुंचा है।
फिलिस्तीनी न्यूज़ एजेन्सी शहाब ने बताया है कि यूएई के विदेशमंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ायद ने अपने पत्र में मांग की है कि इस्राईल और यूएई के दूतावास, अबूधाबी और तेलअबीब में यथाशीघ्र खोल देना चाहिए।
रिपोर्ट के अनुसार यूएई के प्रतिनिधिमंडल की इस्राईली अधिकारियों से भेंट के दौरान 4 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए जिनमें विमान यात्रा, वीजा, निवेश और विज्ञान जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
इसी मध्य इस्राईली प्रधानमंत्री नेतेन्याहू ने एलान किया है कि यूएई और इस्राईल ने एक दूसरे के नागरिकों के लिए वीज़ा की शर्त खत्म कर दी है इस तरह से यूएई वह पहला अरब देश बना जिसने इस्राईल जाने के लिए वीज़ा की शर्त खत्म कर दी है।